LOVE STORY से डरा चीन

LOVE STORY से डर गई चीन सरकार


“आओ मैंने तुम्हारे लिए चाय बना रखी है”
“पर तुमने तो शाम को चाय बनाई होगी”
“हां, पर मैं तुम्हारे साथ चाय पीने का इंतजार कर रही थी।“
छोटा सा ये डॉयलॉग भला क्या क्रांति कर सकता है। पर चीन सरकार इसी तरह के डॉयलॉग से डर लग गई है। बल्कि ऐसी फिल्म से डर गई है जिसमें ज्यादा डॉयलॉग्स ही नहीं हैँ।

किस LOVE STORY से डर गया चीन?

फिल्म का नाम है रिटर्न टू डस्ट (Return to Dust)। ये फिल्म चीन के ग्रामीण इलाके पर बनाई गई है। फिल्म का हीरो है मेहनती और ईमानदर मा यूथि (Ma Youtie) वहीं हीरोईन है काओ गुईविंग (Cao Guiying) ।
ये ‘मा’ और ‘काओ’ की लवस्टोरी(LOVE STORY) है।

सलमान खान जैसा हीरो नहीं गरीब किसान है मा


मा और काओ दोनों अकेले हैं, दोनों को समाज ने किनारे फेंक रखा है। दोनों गरीब है। मा किसान है, मेहनतकश है। मा ईमानदार है लेकिन गरीबी के दलदल से बाहर नहीं आ पाता क्योंकि चीन में किसानों की दुर्गति है। पहली बार काओ मा को देखती है जब वो अपने गधे के साथ अपना खाना साझा कर रहा होता है।

काओ को कई तरह की बीमारियां हैं। काओ बांझ है, वो पेशाब रोक नहीं पाती।
इसी वजह से उसे आम इंसान से भी नीचे का दर्जा मिला है। अपने भाई के घर में ही वो घर से बाहर छप्पर के नीचे रहने को मजबूर है। काओ को लगता है कि जो इंसान गधे को इतना प्यार करता है वो उसका भी ध्यान रखेगा।

दोनों अपने रिश्तेदारों के आगे मजबूर हैं। दोनों को शादी के बंधन में बाँधझ दिया जाता है। वो ऐसे इलाके में रहते हैं जहां लोग शहरों में नौकरी ढूंढने के लिए गांव छोड़ने को मजबूर हैं। वो ऐसे ही छोड़े गए घर में शिफ्ट कर जाते हैं।

गरीबी में पनपती LOVE STORY

उनके सिर पर एक के बाद एक मुसीबत आती हैं। बल्कि कहना चाहिए कि छोटी-छोटी बातें उनके लिए बड़ी मुसीबत हैं। जैसे बारिश आती है तो बीमार होने का खतरा। पर ऐसी मुसीबतों में ही दोनों का प्यार खिलकर आता है। मा अपना तिरपाल जैसा रेनकवर काओ को पहना देता है। इसी तरह काओ जरा सी चाय को मा के लिए बचा कर रखती है।



ऐसे में फिल्म में एक मोड़ आता है जब एक बेहद अमीर शख्स को खून की जरूरत होती है। किस्मत से उसका ब्लड ग्रुप मा के ब्लड ग्रुप से मिलता है। और मा खून देने के लिए पहुंच जाता है। लेकिन गरीबी के कारण कमजोर शरीर
वाला मा हर बार खून देते समय बेहोश हो जाता है। काओ को ये देखकर दुख होता है पर वो जानती है कि उसका पति किसी की जान बचा रहा है।
आखिकर उस अमीर शख्स की जान बच जाती है तब वो खून की कीमत चुकाने की कोशिश करता है लेकिन मा उस पैसे को स्वीकार नहीं करता।

कहानी तो खत्म हो जाती है।एक साधारण से किसान की महानता और गरीबी में हीरे की तरह दमकते प्यार की। लेकिन इस कहानी में चीन का जो सच दिखाया गया उससे चीन सरकार डर गई।

क्यों डर गए शी जिनपिंग?

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीसरी बार राष्ट्रपति बनने को बेकरार हैं पर चीन में हिट होती फिल्म उन्हें खतरा लगने लगी। नतीजा डर के मारे फिल्म रिटर्न टू डस्ट (Return to Dust)
को गायब कर दिया गया। अगर फिल्म और फैल जाती तो शी जिनपिंग पर उठ रहे सवाल बढ़ते जाते।

चीन ने क्यों किया बैन?

आधिकारिक रूप से चीन ने फिल्म को बैन नहीं किया है लेकिन कम्यूनिस्ट पार्टी के आदेश के चलते चीन में अब ये सुपरहिट फिल्म नहीं देखी जा सकती। इसमें चीन के बर्बाद होते गांव दिखाए गए हैं। इसमें चीन की गरीबी का सच दिखाया गया है। इसमें जिनपिंग के चीन की महानता के दावों की पोल खुल रही है और इसी वजह से फिल्म को गायब कर दिया गया।  

देखिए फिल्म का ट्रेलर

Leave a comment